फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में छह घंटे बिजली रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रात को हुई बारिश के चलते सिटी-1 फीडर से जुड़े क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 6 घंटे बिजली बाधित रही। बिजली विभाग की ओर से शहर में अघोषित कटों को रोकने के लिए शनिवार से सोमवार तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि शहर बाधित न हो इसके लिए बिजली लाइन को अन्य पावर हाउस से जोड़ दिया जाएगा ताकि बिजली बाधित से लोगों को परेशानी न हो। वहीं शुक्रवार को बारिश के कारण बिजली तारों में झूल रहे पेड़ों को टहनियों को काटकर छटाई का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

सेक्टर-1 फीडर हाउस के जुड़े एरिया में रही बिजली बाधित
शुक्रवार को बिजली बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं माडल टाउन पावर हाउस के अंतर्गत राजीव नगर, सेक्टर-1, सेक्टर-3, ढालियावास, माडल टाउन, रिलायंस डिपो, सिटी-4 सहित अन्य जगहों पर बिजली बाधित रही। शनिवार से मॉडल टाउन पावर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार कर्मचारियों द्वारा अन्य पावर हाउस से जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि मॉडल टाउन में मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को बिजली लाइन को अन्य पावर हाउस से जोड़ दिया गया है कि मरम्मत कार्य सुचारु रूप से चल सके। वहीं दूसरी ओर लोगों को बिजली कट से परेशानी न हो। वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण बिजली के तारों में झूल रही पेड़ों की टहनियों कर्मचारियों द्वारा हटाया गया, ताकि बारिश के समय बिजली को लेकर कर्मचारियों व शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पेड़ों की टहनियों का कटाई छटाई का शुरू
बारिश के कारण तारों में झूल रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। यदि छंटाई न की गई तो आए दिन शार्ट सर्किट होने की संभावना बनी रहेगी और कर्मचारियों को फाल्ट दिखाई नहीं देगा। कर्मचारियों में शहर के सेक्टर-1 व 3 के हिस्सों में पेड़ो की छटाई का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने दी जाएगी बाधित
बारिश के कारण पेड़ों की टहनियों में झूल रहे बिजली की तारों को बचाने के लिए छंटाई का कार्य शुरू किया गया है। इसके अलावा मॉडल टाउन पावर हाउस में सोमवार तक मरम्मत कार्यों शुरू किया जाएगा। इस दौरान बिजली लाइन को अन्य पावर हाउस से जोड़ दिया गया है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बिजली बाधित होने की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-जतिन, एसडीओ, सिटी-1 डीएचबीवीएन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें