बावल। संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर विद्युत कर्मियों ने सेक्टर-7 सब यूनिट पर दो घंटे का सांकेतिक धरना देकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। धरने की अध्यक्षता सुनील जेई ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द लागू करने की मांग की। धरने पर मौजूद विद्युत कर्मचारियों ने कहा कि 10 अगस्त 2026 को सरकार के साथ हुई बातचीत में कर्मचारियों की सभी मांगों को मान लिया गया था। इसके बावजूद सरकार अब समझौते में मानी गई मांगों को लागू करने के बजाय दोबारा पत्राचार के माध्यम से एग्री-डिस्कॉम को लागू करने का प्रयास कर रही है। इससे कर्मचारियों में रोष है। इस अवसर पर बलदेव, संजीव कुमार, सुनील कुमार, अरुण, अमरजीत, संजय, पवन सहित अनेक विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।