रेवाड़ी। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है। मौजूदा समय में करीब 70 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई हो रही है।
पिछले दिनों जब तापमान में कमी आई थी, तब अधिकतम 54 लाख यूनिट खर्च हो रही थी। तापमान बढ़ने के साथ ही 16 लाख की यूनिट की खपत ज्यादा हो रही है। ऐसे में बिजली निगम के सामने आने वाले दिनों में बड़ी चुनौती है कि वह जिले में बिना कट लगाए बिजली आपूर्ति को ठीक तरीके से सुचारु रख सके। अभी मेन पावर ट्रांसफार्मरों का भी लोड बढ़ गया है। निगम ने गर्मी में बिजली कटों से छुटकारा दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर टीम को समाधान के निर्देश दिए हैं।
गर्मी के मौसम में तेज धूप, घरों में कूलर, एसी, पंखे, फ्रीज चलाने की वजह से अधिक लोड बढ़ताहै। ट्रांसफार्मर जले नहीं इसलिए कई बार कट लगाने पड़ते हैं। हालांकि इस बार बिजली निगम ने व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पहले से ही कमर कस ली है। इसके लिए एक मोबाइल ट्रांसफार्मर को जल्द दुरुस्त करने के लिए ए मोबाइल बैंक का भी सहारा लिया जाएगा
इंसेट
80 लाख यूनिट तक पहुंचती है खपत
जिले में सामान्य रूप से अप्रैल में अब तक 70 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है। ज्यों-ज्यों गर्मी बढ़ती जा रही है उसके साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ रही है। मई- जून में यह 80 लाख यूनिट तक पहुंच जाता है।
अप्रैल में बिजली की खपत
दिनांक खपत,
18 अप्रैल 69.9 लाख यूनिट
17 अप्रैल 64.49 लाख यूनिट
16 अप्रैल 59.17 लाख यूनिट
15 अप्रैल59.7 लाख यूनिट
14 अप्रैल54.31 लाख यूनिट
13 अप्रैल69.17 लाख यूनिट
12 अप्रैल69.9 लाख यूनिट
11 अप्रैल66.18 लाख यूनिट
10 अप्रैल65.7 लाख यूनिट
09 अप्रैल 64.49 लाख यूनिट
दिनांक अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
18 अप्रैल 40 20
17 अप्रैल 36 21.5
16 अप्रैल 36 23.6
15 अप्रैल37 23
14 अप्रैल31.2 22.5
13 अप्रैल38.5 20.5
12 अप्रैल40 21.5
11 अप्रैल39.5 17.6
10 अप्रैल40.2 17.5
09 अप्रैल 39 17
-
जितना तापमान बढ़ता है, उसी हिसाब से बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। मौजूदा समय में जो मांग जिले में बिजली की है उसे पूरा किया जा रहा है। बिजली निगम की तरफ से किसी प्रकार की परेशानी अभी लोगों को नहीं होने दी जा रही है।- संजय यादव, एक्सईएन, बिजली निगम