बावल। गांव पीथनवास में एक रात में 6 ट्यूबवेल से बिजली की केबल चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव पीथनवास निवासी महावीर सिंह ने बताया कि बीती रात उसके ट्यूबवेल से करीब 50 फीट बिजली केबल चोरी हो गई। आसपास तलाश करने पर पता लगा कि उसके पड़ोसी राजाराम के ट्यूबवेल से 30 फीट, सुखबीर सिंह के ट्यूबवेल से 170 फीट, पवन सिंह के ट्यूबवेल से 45 फीट, सुनील के ट्यूबवेल से 40 फीट, सुरेंद्र सिंह के ट्यूबवेल से 35 फीट बिजली की केबल चोरी हुई है। पीड़ित के मुताबिक ट्यूबवेल से चोरी हुए केवल की कीमत 20 हजार रुपये है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद