फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आवंटित होंगे चुनाव चिह्न, जारी होगी प्रत्याशियों की फाइनल सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव के तहत रेवाड़ी में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 9 नवंबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। साथ ही प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि सोमवार, 31 अक्तूबर को उम्मीदवार दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि जिला में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान करवाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू की हुई है जिसके नियमों की सभी को पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के नयमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें