फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल में नपा के उप प्रधान का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। नगर पालिका(नपा)के उप प्रधान चुनने के लिए एसडीएम बावल संजीव कुमार ने चेयरमैन विरेंद्र सिंह महलावत और 13 अन्य नगर पार्षदों को इस विशेष चुनाव के बारे में पत्र भेजा। इस पत्र के मुताबिक बुधवार को सुबह दस बजे सभी चुनाव में पहुंचेंगे। इसके बाद इस पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें इच्छुक को एक प्रस्तावक और एक समर्थक के साथ नामांकन जमा करना होगा। चुनाव दोपहर बाद एक से डेढ़ बजे तक ईवीएम से कराया जाएगा। इसके तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा। आज देर शाम तक किसी एक पार्षद के नाम पर सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन

28 जुलाई को हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उप प्रधान चुना जाना था मगर देर रात चुनाव आयोग के ईवीएम से इस पद का चुनाव कराने के निर्देश मिलने के बाद एसडीएम बावल को यह निर्णय टालना पड़ा। बाद में चुनाव आयोग से ईवीएम उपलब्ध कराने तथा इस चुनाव के लिए नया कार्यक्रम तैयार करने के बारे जरूरी मार्गदर्शन मांगा गया। अब सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यह काम सिरे चढ़ाया जा रहा है।
बता दें, उस वक्त भी इस पद के लिए किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई और यही स्थिति आज भी है। चेयरमैन विरेंद्र सिंह के सहकारिता मंत्री और भाजपा के खिलाफ बागी तेवर देखते हुए सत्ता पक्ष अपने पक्ष का उप प्रधान बनाने के लिए पुरजोर प्रयास में है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पत्ते नहीं खोले गए हैं। एसडीएम बावल की ओर से यह पत्र जारी होने के बाद अब 24 अगस्त को बावल नगर पालिका के नए उप प्रधान के चुनाव की राह साफ नजर आ रही है। इस चुनाव को लेकर नगर पालिका भवन में पुलिस व्यवस्था के अलावा जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। यह चुनाव पालिका के नए सभागार में 1 आयोजित होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें