रेवाड़ी। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से नगर परिषद रेवाड़ी के लिए सामान्य पर्यवेक्षक (जनरल ऑब्जर्वर) जगनिवास को नियुक्त किया गया है। वहीं, नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए सामान्य पर्यवेक्षक तरूण कुमार पावरियां नियुक्त किया है। कोई भी नागरिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संबंधित सामान्य पर्यवेक्षक के समक्ष चुनाव को लेकर सुझाव या शिकायतें दे सकते हैं। इसके अलावा रेवाड़ी व धारूहेड़ा में व्यय पर्यवेक्षक प्रीति चौधरी को नियुक्त किया गया है।