फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शी ढंग से चुनाव कराने में निर्वाचन आयोग के एप की अहम भूमिका : डीसी

Sat, 31 Aug 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में निर्वाचन आयोग के एप की अहम भूमिका है। आमजन चुनाव आयोग की एप वोटर हेल्पलाइन, सक्षम, वोटर टर्नआउट, सुविधा, केवाईसी एप, सी-विजिल, वोटर इन क्यू का इस्तेमाल करें। यह अपील जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने मतदाताओं से की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के एप के माध्यम से महज एक क्लिक पर वोट बनवाने, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने, उम्मीदवारों के नामांकन पत्र देखने सहित कई कार्य किये जा सकते हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम एप लॉन्च किया है। चुनाव में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने तकनीकी युग में मतदाता फ्रेंडली कदम उठाए हैं। लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया सबसे अहम होती है और निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया में नागरिकों की पूर्ण सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट बनवाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप काफी कारगर है जिसके जरिये 1 जुलाई 2024 तक 18 वर्ष पूरी कर चुके युवा विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए घर बैठे वोट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए भी सुविधा एप लॉन्च की गई है जिसके जरिये चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार चुनावी गतिविधियों के लिए एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में चुनाव प्रक्रियाओं को भी डिजिटल करने का अहम कार्य चुनाव आयोग ने किया है। संपूर्ण चुनावी गतिविधियों के लिए कई एप बनाए गए हैं जिनमें से एप मतदाताओं व नागरिकों के लिए हैं। इसके अलावा विभिन्न चुनाव टीमों के लिए भी चुनाव आयोग द्वारा कई एप लॉन्च किए गए हैं जिनका इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें