फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुजुर्गो ने अपने जीवन के अनुभवों को सांझा किया

Sun, 14 Jan 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मकर संक्रांति के त्यौहार पर हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉ. अरविन्द यादव ने रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांवों से आए 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजर्गों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी बुजुर्गो ने अपने-अपने जीवन के अनुभवों को सांझा किया। वहीं बुजुर्ग महिलाओं ने भी इस अवसर का आनंद लेते हुए गीत सुनाए।
विज्ञापन

डाॅ. अरविंद यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पावन है जो मुझे एक साथ इतने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गो का सम्मान करना चाहिए ये हमारी अमूल्य धरोहर है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रत्नेश बंसल, महावीर, सुनील ग्रोवर, सत्यदेव यादव, बाबूलाल छाबड़ी, मनोज सैनी, अनुराधा यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें