फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टीबी निवारण के लिए किए प्रयासों की सराहना की

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को यूथ रेडक्रॉस व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में दूसरा कदम अपने प्रांगण (टीबी मुक्त भारत के लिए) और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी व प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा अर्चना सूट्टा मुख्य रूप से उपस्थित रही। मुख्य अतिथि ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी छात्राओं को बधाई दी व महाविद्यालय स्टाफ की ओर से टीबी निवारण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय की ओर से 143 निक्षय मित्र बनाए गए, जिसमें मुख्य रूप से 21 महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव की ओर से 21 अर्चना सूटा की ओर से, 21 डॉ. सीमा की ओर से और सात डॉ. धीरज की ओर से बनाए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने सभी साथियों व छात्राओं को इस तरह के सामाजिक कार्य करने व निक्षय मित्र बनने के लिए प्रोत्साहित किया व सभी छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। रेडक्रॉस की इंचार्ज डॉ. सुनीता ने मंच संचालन करते हुए पढ़ाई के साथ दूसरे की सेवा करने की भावना जागृत करने के लिए प्रेरित किया। पंचायत विभाग के जेई दिनेश को विभाग की ओर से प्रस्तावित पांच कार्य जिसमें महाविद्यालय का मेन गेट का नवीनीकरण, टिन शेड, मार्ग का नवीनीकरण, पार्किंग का कार्य को समय पर पूरा करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस इस अवसर पर एक पोस्टर मेकिंग कम्प्कंपटीशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. यशपाल, नरेंद्र कुमार व डॉ. धीरज जज की भूमिका में रहे। इस अवसर पर टीबी निवारण को लेकर एक जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि अर्चना सूटा व प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. सुचेता, डॉ. रितु, डॉ. अनीता, डॉ. स्वाति, मोनिका, प्रीति, मनीषा, वर्षा, ज्योति, निशा, चंद्रकांत का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें