रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में संस्कार निर्माण विषय पर दुआओं की सच्ची दौलत कमाएं, परिवार में खुशहाली आएगी संगोष्ठी का आयोजन रविवार 24 जून को सुबह 7 बजे पंजाबी धर्मशाला में किया जाएगा। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. दीपक यादव मुख्य अतिथि होंगे। नवनिर्वाचित पार्षद डॉ. सत्यनारायण विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड नंबर 16 मुकेश वर्मा, वार्ड नंबर 17 की पार्षद सुचित्रा चांदना, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन रोहिल्ला और समाजसेवी हेमंत ग्रोवर का सम्मान किया जाएगा। संवाद