गांव डहीना के शहीद पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह एक ट्रक चालक को दूसरे डंपर ने कुचल दिया। चालक मौके पर ही मौत हो गई। डहीना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ निवासी 38 वर्षीय चालक ट्रक में क्रशर लेकर कनीना से बहादुरगढ़ जा रहा था। जैसे ही डहीना के शहीद पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो ट्रक में गड़बड़ी की आवाज आने लगी, उसने वहीं ट्रक रोक दिया। जैसे ही वह सीट से उतर रहा था, पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पेट्रोल पंप वालों ने इसकी सूचना डहीना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी भेज दिया। जांचकर्ता रामकिशन ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।