कॉलोनी में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त करता बुलडोजर। स्रोत: प्रशासन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शहरी व नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इसमें रेवाड़ी से गढ़ी बोलनी रोड पर लगभग 02 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध काॅलोनी में 08 डीपीसी, 07 चहारदीवारी व कच्चे रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। जिला योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमों के अनुसार अनुमति लें। किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाॅट न खरीदें। ताकि आमजन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस को पता कर सकता है।