रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने रेवाड़ी-गढ़ी बोलनी रोड पर 2 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कालोनी में 3 डीपीसी, 13 चाहरदीवारी को ध्वस्त कराया। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मेजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्यवाही अमल में लाई गई। डीटीपी राजेन्द्र टी. शर्मा ने आम जन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें और प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कालोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके।