फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी की टीम ने साढ़े तीन एकड़ जमीन से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
डीटीपी टीम रामगढ़ रोड पर अवैध निर्माण गिराते हुए। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम की ओर से वीरवार को शहरी क्षेत्र/नियंत्रित क्षेत्र रेवाड़ी में अवैध कालोनी/निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इस दौरान राजस्व संपदा जिला रेवाड़ी में सनसिटी के सामने रामगढ़ रोड़ पर 2 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही आवासी कालोनी में पूर्ण रूप से की गई 9 चहारदीवारी, कच्चे सड़क नेटवर्क व 20 डीपीसी व राजस्व संपदा हांसाका में 1.5 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कालोनी में पूर्ण 4 चहारदीवारी, कच्चे रोड नेटवर्क व 2 डीपीसी पर पीला पंजा चला। ड्यूटी मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश डीटीपी की देखरेख में पुलिस बल की मदद से यह कार्रवाई की गई।
जिला नगर योजनाकार वेदप्रकाश ने आमजन से अपील की कि वे नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण करने या फिर कोई भी रिहायशी या अन्य प्रकार का प्लाट खरीदते समय नगर एवं आयोजन विभाग में यह जरूर पता कर लें कि वह जगह नियंत्रित क्षेत्र में तो स्थित नहीं है। अगर ऐसा है तो वे जमीन न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें