फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुठानी और नैचाना रोड पर डीटीपी ने तोड़े अवैध निर्माण

विज्ञापन
अवैध निर्माण को तोड़ते हुए जेसीबी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बावल। जिला नगर योजनाकार(डीटीपी) टीम ने वीरवार को शहरी और नियंत्रित क्षेत्र बावल में दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। बावल रोड पर राजस्व संपदा सुठानी में अवैध कॉलोनी में डीपीसी और चहारदीवारी को तोड़ा गया। इस दौरान कुछ लोगों की ओर से विरोध भी किया गया। इसके अलावा नैचाना रोड पर राजस्व सम्पदा जलालपुर में लगभग 3 एकड़ में अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई। इसमें 13 डीपीसी और दो चारदीवारी को गिराया गया। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवि कुमार, नायब-तहसीलदार बावल की देखरेख में पुलिस बल की अगुवाई में कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार देवेंद्र पाल ने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें