फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पातुहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का बुलडोजर

Thu, 30 Oct 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 28रेवाड़ी। पातुहेड़ा में अवैध कॉलोनी में बने निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत: विभा
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को बावल क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत गांव पातुहेड़ा स्थित लगभग 5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। यह कॉलोनी बिना अनुमति के अवैध रूप से विकसित की जा रही थी। तोड़फोड़ की इस कार्रवाई में 17 डीपीसी, 9 परिकास्ट चाहरदीवारियों तथा सड़क नेटवर्क को हटाया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में और भारी पुलिस बल की उपस्थिति में की गई ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। डीटीपी मनदीप सिंह सिहाग ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नियमानुसार अनुमति लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें