फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीएसपी ट्रैफिक ने पुलिस बूथ का किया शुभारंभ

Wed, 26 Aug 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पुलिस बूथ का उद्घाटन करते डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने सहाबी बैराज पुल मसानी पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पुलिस कर्मचारियों के लिए पुलिस बूथ का निर्माण कराया गया है। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक दुपहिया वाहन कंपनी की ओर से पुलिस बूथ का निर्माण कराया गया है। इस बूथ का शुभारंभ मंगलवार को डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर धारूहेड़ा ट्रैफिक थाना प्रभारी सुरेश कुमार सहित आसपास के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अब पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान बारिश, गर्मी और सर्दी में बैठने की उचित व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें