फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टायर बदलते समय दूसरी गाड़ी की टक्कर से चालक

Mon, 30 Sep 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गाड़ी का टायर बदल रहा चालक दूसरी गाड़ी की टक्कर से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गांव निनावली निवासी अभिषेक ने बताया कि उसके पिता आनंदपाल राजबीर चालक हैं। 26 सितंबर को उसके पिता जयपुर से गाड़ी लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। जब वह धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी के पास पहुंचे तो गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद वह गाड़ी का टायर बदल रहे थे। इसी बीच जयपुर की तरफ से आ रही एक कार ने पिता को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें