रेवाड़ी। रामपुरा थाना पुलिस ने सड़क हादसे के बाद फरार हुए गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हादसे में घायल युवक के बयान पर 19 अप्रैल को केस दर्ज करने के बाद चालक की तलाश शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने महेंद्रगढ़ के बेगपुर निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को पुलिस बेल पर रिहा कर दिया गया।