फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ढाणी चांदपुर में पेयजल किल्लत, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल रोड स्थित ढाणी चांदपुर में पिछले करीब 15 दिनों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। बुधवार को ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर पानी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। वाटर सप्लाई में पानी नहीं आने के कारण विशेषकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से लेकर अन्य संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत की है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्रामी पंचायत देवलावास के अंतर्गत आने वाली ढाणी चांदपुर में लंबे समय से पीने का पानी का संकट बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम पंचायत से लेकर अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। पेयजल संकट से निबटने के लिए ग्रामीणों को मजबूरन वाटर सप्लायरों से खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीण महिला कविता, कमला, सरिता, शर्मिला, ममता, मधु, उर्मिला व सुशीला सहित अन्य ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि गांव में पीने के पानी का संकट बना हुआ है। सरपंच को भी कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन समाधान नहंी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें