स्कूल ड्रेस और जूते मिलने पर खुशी जाहिर करते बच्चे। स्रोत : स्कूल
बावल। गांव नगली प्रसापुर स्थित राजकीय विद्यालय में समाजसेवी राजीव बोहरा ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस और जूते वितरित किए। उन्होंने कहा कि ज्ञान ऐसा धन है जिसे न कोई छीन सकता है और न ही चुरा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि यदि युवा नशे की गिरफ्त में पड़ते हैं तो समाज और राष्ट्र का भविष्य कमजोर हो जाता है। इस अवसर पर अशोक कुमार, पंकज चौधरी, पूर्व सरपंच सावंत सिंह और सुदेश कुमार मौजूद रहे।