फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. विराटवीर ने सपा अध्यक्ष से की मुलाकात

Thu, 18 Jul 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करते डॉ. विराटवीर। स्रोत: पीआर
विज्ञापन
रेवाड़ी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके आवास पर डॉ. विराटवीर ने मुलाकात की। डॉ. विराटवीर ने कोसली से आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। डॉ. विराटवीर मूलरूप से रेवाड़ी के गांव बुढ़पूर के रहने वाले हैं। पेशे से वह डॉक्टर हैं। काफी समय से अपना अस्पताल चला कर लोगों की सेवा कर रहे हैं। सूत्रों से यह पता चला है कि सपा हरियाणा में छह सीटों पर विधानसभा के लिए कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रही है। डॉ. विराटवीर ने बताया कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में 138 गांव हैं और उसमें से 46 गांव में वह संपर्क अभियान चला चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें