फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. सुमित का आर्मी में कैप्टन पद पर चयन

Tue, 05 Nov 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के गांव बगथला निवासी विजय सिंह के पुत्र डॉ. सुमित यादव का आर्मी में कैप्टन के पद पर चयन हुआ है। सुमित के दादा यादराम ने बताया कि उनके पोते का चयन आर्मी में कैप्टन के पद पर हुआ है। उसने हाल ही में मेरठ से एमबीबीएस पास की है। राजपाल यादव ने बताया कि सुमित शुरू से ही प्रतिभाशाली विद्यार्थी रहे हैं। गांव के लिए यह गौरव की बात है। सुमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। इस उपलब्धि पर ग्राम सरपंच अंजू देवी, बुधराम, प्रधान भोलाराम, सरपंच सुखराम, कप्तान बलबीर सिंह, प्रधान वेद प्रकाश, डॉक्टर सुनील यादव, यशपाल यादव, ओपी यादव, सत्यवीर, रणवीर, शकुंतला देवी, स्कूल प्राचार्य मंजू बाई, हर्ष कुमार ने सुमित को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें