रेवाड़ी। विपुल गार्डन में आरडब्ल्यूए के प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल करते डॉ. राजकुमार यादव।
धारूहेड़ा। राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या-48 का वीरवार को विपुल गार्डन में आरडब्ल्यूए के इलेक्शन नॉमिनेशन का आखिरी दिन था। इलेक्शन 21 अप्रैल को होगा। डॉ. राजकुमार यादव प्रधान पद के उम्मीदवार ने रामपाल यादव भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा की उपस्थिति में पर्चा रिटर्निंग ऑफिसर वीके गुप्ता और सहयोगी की मौजूदगी में भरा। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा ने डॉ. राजकुमार यादव भावी उम्मीदवार को विजयी होने की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर नवीन कपूर, जय भगवान, राजेंद्र सिरोहीवाल, स्नेहलता, निहारिका, सरोज गौतम, मीना कौशिक मौजूद रहीं। संवाद