फोटो 09 डॉ. राजीव गौड़
नारनौल। नारनौल निवासी आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. राजीव गौड़ को वोल्डऑक्स ने अपना सह-संस्थापक नियुक्त किया है। इस अवसर पर वोल्डऑक्स के संस्थापक निशांत कौशिक ने डॉ. राजीव गौड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और दृष्टिकोण से संस्था को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। इस मौके पर जीबा कौशिक, योगेश पाटिल और संदीप गुप्ता भी उपस्थित रहे। घाटाशेर गांव निवासी डॉ. राजीव गौड़ ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता धर्मपाल शर्मा, संतोष देवी, पत्नी डॉ. गरिमा, डॉ. दिनेश शर्मा और अपने दादा रामनिवास जोशी को दिया है। संवाद