सेक्टर एक स्थित कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर एक स्थित कार्यालय पर आए लगभग 200 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। डॉ. सतीश ने कहा कि जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी का दायित्व केवल बयान देना नहीं बल्कि जनता की समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कार्यालय में नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी ताकि नागरिकों को भटकना न पड़े। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं। कई लोगों ने स्थानीय स्तर पर लंबित कार्यों को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। संवाद