रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता को प्रेरक महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. कविता गुप्ता पिछले लगभग तीन दशकों से शिक्षा के क्षेत्र और महिला सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उप प्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष ऊषा रुस्तगी, चेयरमैन अनिल रस्तोगी और वैश्य समाज के प्रधान बृजलाल गोयल आदि ने उन्हें बधाई दी। संवाद