फोटो : 17डॉ. हर्षा देवी को सम्मानित करते सेवा स्तम्भ के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। सेवा स्तंभ जिला इकाई के पदाधिकारियों ने डॉ. हर्षा देवी को केंद्र सरकार में दिल्ली हाईकोर्ट की सरकारी वकील बनने पर उनके निवास स्थान पर जाकर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डॉ. हर्षा देवी सेवा स्तंभ जिला इकाई की पूर्व विधि सलाहकार रह चुकी हैं। इस अवसर पर सेवा स्तंभ जिला प्रधान एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भगत सिंह बौद्ध, पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी राजकुमार, योगाचार्य यशपाल, अजीत सिंह, नरेंद्र मेहरा, सतबीर गोठवाल, अनिल कुमार चांग, सरला देवी एवं विपिन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।