फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. बनवारीलाल ने किया ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआयना

Fri, 31 Mar 2023 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शुक्रवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का मुआयना किया। उन्होंने गांव तिहाड़ा, पिथडा, प्राणपुरा, पावटी, पाली, माजरा, ढाणी राधा, भाड़ावास आदि में फसलों का निरीक्षण करने के बाद किसानों को सरकार से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत करने हुए सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक किसान की फसल में हुए नुकसान का आंकलन विशेष गिरदावरी करके भरपाई करवाएगी। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा करवाया हुआ है, उन्हें संबंधित बीमा कंपनी के माध्यम से मुआवजा दिलवाया जाएगा। जो किसान किसी कारण से फसलों का बीमा नहीं करवा पाए हैं, वे किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर तुरंत प्रभाव से पंजीकरण करवाएं और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपने नुकसान का ब्यौरा अपलोड करें ताकि फसलों के हुए नुकसान की भरपाई सरकार कर सकें। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों में कम या ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बावल विधानसभा के लगभग सभी क्षेत्रों का दौरा करने के बाद देखने में आया है कि खोल ब्लॉक क्षेत्र में फसलों का सबसे अधिक नुकसान है। उन्होंने अधिकारियों को फसलों का सटीक एवं सही आंकलन करके ही नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए ताकि संबंधित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाया जा सके। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल किसानों की सुविधा के लिए है। सभी किसान अपनी फसलों का पंजीकरण इस पोर्टल पर जरूर करवाएं। इस मौके पर उनके साथ बावल एसडीएम संजीव कुमार, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, नायब तहसीलदार मनेठी निशा और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें