फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. बबीता को मिला शिक्षा रत्न सम्मान

Thu, 12 Sep 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 7रेवाड़ी। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. बबीता वर्मा को शिक्षा रत्न सम्मान से सम्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जयपुर स्थित संपर्क संस्थान की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले 31 लोगों को सम्मानित किया गया। जयपुर में रविवार को आयोजित समारोह में एक सरकारी न्यूज चैनल की पूर्व निदेशक सुधा गुप्ता, उप महापौर पुनीत कर्णावट, शिक्षाविद् डॉ. ऋत्विज गौड़, संपर्क संस्था के अध्यक्ष अनिल लढ़ा, महासचिव रेनू, कार्यक्रम संयोजक किशन राठी की ओर से रेवाड़ी निवासी डॉ. बबीता वर्मा (व्याख्याता राजनीति विज्ञान) को शिक्षा रत्न सम्मान से पुरस्कृत किया गया। डॉ. वर्मा वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर में तैनात हैं। यह पुरस्कार शैक्षिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के साथ साहित्य गतिविधियों में सक्रियता और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सहभागिता के लिए दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें