डॉ. आनंद शर्मा
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पूर्व सांस्कृतिक सलाहकार, रंगकर्मी और लेखक डॉ. आनंद शर्मा का चयन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस पद पर हुआ है। सांस्कृतिक सलाहकार के रूप में उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के नॉर्थ जोन युवा महोत्सव और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भागीदारी की तथा उपलब्धियां हासिल कीं। उनके चयन पर प्रो. रविंद्र कुमार, डॉ. अदिति शर्मा ने प्रसन्नता जताई है।