फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दोहरीकरण...रेवाड़ी-बीकानेर सवारी समेत कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे की तरफ से बीकानेर मंडल के सुरतपुरा-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 20 और 21 जनवरी 2026 को कई ट्रेन प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के कारण रेवाड़ी-बीकानेर सवारी और बीकानेर-रेवाड़ी सवारी 21 जनवरी को पूर्ण रूप से रद्द रहेंगी। दिल्ली-हिसार और हिसार-दिल्ली सवारी गाड़ियां 21 जनवरी को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर चलेंगी और झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी व हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। कोटा-सिरसा एक्सप्रेस 20 जनवरी को परिवर्तित मार्ग लोहारू-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें