फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तेज हवा चली तो रोक दी जाएगी डबल डेकर ट्रेन, स्टेशनों पर लगाए एनीमोमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे प्रशासन ने तेज हवा के चलते डबल स्टैक कंटेनर (डबल डेकर ट्रेन) के सुरक्षित संचालन के लिए स्टेशन पर एनीमोमीटर (वायु वेग मापी) यंत्र लगाएं हैं। एनीमोमीटर रेवाड़ी जिले के साथ-साथ कई अन्य स्टेशनों पर भी लगाए गए हैं, जिनसे हवा की गति को मापा जाएगा और कोई हादसा न हो इसके लिए पहले ही इंतजाम कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में वर्तमान में तेज हवाएं चल रही हैं और मौसम विभाग द्वारा लगातार तेज हवाएं और बारिश के अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में डबल स्टेक कंटेनर संचालन वाले रेलखंडों में तेज गति की हवा से डबल स्टैक (डेकर) कटेनर के असंतुलित होने से संरक्षा के प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे रेलखंडों में रेलवे द्वारा मौसम विभाग के साथ समन्वय से हवा की गति मापने के लिए एनीमोमीटर लगाए गए हैं।

अलार्म बजते ही तत्काल रोक दी जाएगी डबल डेकर ट्रेन

एनिमोमीटर के उपयोग से हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होने पर अलार्म बजता है और मोबाइल पर अलर्ट मैसज भी जाएगा, जिससे स्टेशन मास्टर को पता चल जाता है और इस समय डबल स्टेक कंटेनर ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है ताकि किसी भी अनहोनी या दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर लगाए गए एनीमोमीटर

उत्तर पश्चिम रेलवे के डबल स्टैक कंटेनर संचालन वाले रेलखंडों यथा रेवाड़ी- रींगस-फुलेरा-मदार रेलखंड के 12 स्टेशनों (रेवाड़ी, कुंड, मिर्जापुर बाछोद, निजामपुर, माउंडा, कांवट, रींगस, पचार मलिकपुर, खंडेल, फुलेरा, साखुन एवं किशनगढ़) पर एनीमोमीटर लगाए गए हैं।

एनीमोमीटर की मॉनिटरिंग करता है स्टेशन मास्टर

एनीमोमीटर का संबंधित स्टेशन मास्टर एवं पीडब्ल्यूआई द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। यदि हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होती है तो स्टेशनों पर डबल स्टैक कंटेनर वाली रेल सेवाओं को रोक दिया जाता है। यदि हवा की गति ज्यादा होने पर कोई रेलसेवा संचलन में बीच सेक्शन में है तो तत्काल लोको पायलट या गार्ड को उपलब्ध संचार माध्यम से सूचित कर अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से रेल सेवा को स्टेशन पर लाया जाता है, इसके बाद हवा के गति सामान्य होने पर ही गाड़ी को आगे रवाना किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें