कोसली। गांव खेड़ी में सड़क के किनारे मंदिर का दानपात्र मिला। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी सरपंच अभय सिंह ने बताया कि सुबह जब गांव के कुछ लोग सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास सैर करने निकले थे। तभी उनको सड़क किनारे मंदिर का दानपात्र गिरा दिखाई दिया। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी। फिलहाल नाहड़ चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद