फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते एवं जुराबें कीं भेंट

Tue, 19 Nov 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुखी में प्रवक्ता भगवान बव्वा ने सोमवार को अपने पिता भोलाराम की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते एवं जुराबें भेंट कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या उमा यादव और मंच संचालन प्रवक्ता सुनील यादव ने किया। प्राचार्य उमा यादव ने कहा कि शिक्षक बच्चों की शैक्षणिक जरूरतें पूरी करने के साथ ही संरक्षक के रूप में हरसंभव मदद करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने अपने निजी कोष से 41 बच्चों को जूते एवं जुराबें भेंट कीं। इस मौके पर अंजू यादव, कविता शर्मा, कैलाश चंद, उमेद सिंह, कैलाश चंद्र, प्रेरणा यादव, मुकेश कोहारड, संजय शर्मा, सतीश यादव, कुलदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें