रेवाड़ी। दड़ौली गांव की रामरती देवी और राजीव यादव ने माता चिल्ला देवी अमर धाम के महंत रामदास को एक लाख ग्यारह हजार रुपये दान में दिए। महंत रामदास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया ने बताया कि कुल देवता के साथ-साथ हमें कुलदेवी की भी पूजा अर्चना करनी चाहिए। इस मौके पर अनूप सरपंच, सुरेंद्र, महेंद्र वकील, मास्टर अमर सिंह आर्य, सूबे सिंह, रामपाल, दीपक, बिल्लू, सूबेदार हरि सिंह, सतीश यादव, महावीर एडवोकेट, ओमकार प्रधान ने आशीर्वाद लिया। संवाद