फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवती के शव को कुत्तों ने नोचा, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बिहारीपुर की बणी में 25 साल की युवती का शव मिला है। चेहरे को कुत्तों ने बुरी तरह से नोचा हुआ है। सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बाद सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव बिहारीपुर की बणी में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव को नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। युवती का चेहरा कुत्तों ने नोच खाने की वजह से पुलिस के लिए उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती ने नीले रंग की जींस पहनी हुई है व कमर में बेल्ट बंधी हुई मिली है। पुलिस अभी जांच कर रही है कि युवती की हत्या कैसे और किसने की। साथ ही शिनाख्त को लेकर भी प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें