फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉक्टर आज रहेंगे सांकेतिक हड़ताल पर, 2 घंटे तक नहीं चलेगी ओपीडी

Fri, 08 Dec 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन हरियाणा (एचसीएमएस) के आह्वान पर शनिवार को डॉक्टर 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल रहेंगे। यह हड़ताल सिविल अस्पताल के साथ ही जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी में होगी।
विज्ञापन



एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. संदीप यादव व महासचिव डॉ. अभिषेक राव ने ज्ञापन में बताया कि राज्य कार्यकारिणी की ओर से मांगों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव से मुलाकात की गई थी। जिसमें सहमति न बनने पर ही यह हड़ताल रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में स्पेशलिस्ट का अलग से कैडर बनाने, केंद्र की तर्ज पर 4 एसीपी देने, डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती ना करके एमओ को वरिष्ठता के हिसाब से प्रमोशन देने और पीजी करने जाने वाले डॉक्टर के लिए बांड पॉलिसी में बदलाव कर 1 करोड़ की बजाय 50 लाख करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभी ये 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल है। इस दौरान ओपीडी नहीं देखी जाएगी। सरकार की तरफ से उनकी मांगों को मानने की बजाय टरकाया जा रहा है। अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों की तरफ संज्ञान नहीं लिया तो आगे कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें