रेवाड़ी। कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी को लेकर रोष जाहिर करते चिकित्सक। स्रोत :
रेवाड़ी। कोलकाता में ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी को लेकर शहर में नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान ट्रामा सेंटर से लेकर सर्कुलर रोड तक प्रदर्शन किया। महिला चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की तरफ से सुरक्षा चाहिए क्योंकि बेटियों के साथ दिनों दिन अत्याचार बढ़ता जा रहा है। दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि कोई भी ऐसा करने का दोबारा न सोचे। नगर पार्षद डॉक्टर सवीता सैनी का कहना है कि महिलाओं के साथ हमेशा अत्याचार होते रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने चाहिए।