फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नमी बताकर सरसों खरीदने से मना ना करें

Thu, 28 Mar 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राजेंद्र सिंह ने सरकार से मांग की है कि एजेंसियां सरसों में नमी बताकर सरकारी खरीद से मना न करें। सरसों में नमी बताकर किसानों की सरसों को वापिस कर दिया जा रहा है जिससे किसान औने-पौने दाम पर सरसों बेच रहे हैं। सरकार ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पॉर्टल पर एक एकड़ सरसों में 8 क्विंटल का पैमाना रखा है जबकि एक एकड़ में 8 किवंटल से ज्यादा सरसों का उत्पादन हुआ है। सरकार से मांग है कि एक एकड़ में 10 क्विंटल का पैमाना रखा जाए। कामरेड सिंह ने कहा कि अनाज मंडी में आने वाले किसानों के लिए तमाम सुविधाएं जैसे समुचित पेयजल का प्रबंध, सस्ती दर पर खाने की सुविधा, विश्राम करने एवं अन्य जरूरत की चीजों की समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें