रेवाड़ी। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत गांव काकोड़िया में एमडीडी ऑफ इंडिया की तरफ से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। तुषार शर्मा व विजयलक्ष्मी ने बाल विवाह रोकने, बेटियों की शिक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, बाल अधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डीएलएसए से एडवोकेट भारती अरोड़ा ने बाल विवाह और बच्चों के साथ होने वाले अपराध के प्रति ग्रामीणो को जागरूक किया। इसके अलावा डीएलएसए से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सरिता, शर्मिला, मंजू, सरिता, एएनएम बीना, पूनम देवी डॉ.चंचल, कार्यकर्ता जितेन्द्र, तमन्ना सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।