फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं : डॉ. जय कृष्ण

Sun, 28 Jul 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डॉ. जय कृष्ण अभीर बावल खंड में निरी
विज्ञापन
बावल। हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डॉ. जय कृष्ण अभीर बावल खंड में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत रूध में मनरेगा के तहत श्मशान घाट के जीर्णोंद्धार और ग्राम पंचायत रसियावास, नांगल तेजू, रणसी माजरी, रानौली, किशनपुर, पावटी में आईबीपी रास्ते के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने गांव रणसी माजरी में रेलवे स्टेशन वाले रास्ते निर्माण से लाभान्वित हुए 12 पंचायत के ग्रामीणों को बधाई दी। निदेशक डॉ. जय कृष्ण अभीर ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मनरेगा योजना ग्राम पंचायतों के लिए वरदान है। सभी अकुशल श्रमिक परिवारों को 100 दिन के रोजगार के साथ-साथ स्थायी संपदाओं का निर्माण करवाए जाने का प्रयास करें।
इंसेट
गुणवत्ता और पारदर्शिता का ध्यान रखें

निदेशक ने मनरेगा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। मजदूरों को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा एक ऐसी योजना है जिसके द्वारा 100 दिन के रोजगार की गारंटी नागरिकों को प्रदान की जाती है। इस योजना का आरंभ देश के गरीब और बेरोजगार परिवारों को आजीविका प्रदान करने के लिए किया गया है। इस मौके पर एपीओ अर्जुन लाला, एबीपीओ विपिन, जेई कुलदीप कुमार एवं लेखा सहायक सोनू कुमार, सरपंच एवं ग्राम सचिव सहित अन्य संबंधित कर्मचारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें