फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला नगर योजनाकार ने बोलनी में तोड़ा अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार द्वारा वीरवार को शहरी व नियंत्रित क्षेत्र में अवैध कॉलोनी निर्माण तोड़ा गया। जिसमें बोलनी की राजस्व संपदा में लगभग चार एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कालोनी में 8 डीपीसी, 4 चहारदीवारी व कच्चा रोड नेटवर्क एवं आरसीसी पोल द्वारा किए गए सीमांकन पर तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार व सहायक नगर योजनाकार की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से की गई। जिला योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमों के अनुसार अनुमति लें। किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें ताकि आम जन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस को पता कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें