धारूहेड़ा। शतरंज संघ की और से 5 से 7 मई को जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजन धारूहेड़ा के एक निजी स्कूल में होगा। इसमें अंडर-9, 13, 15, 19 और ओपन आयु वर्ग में प्रतियोगिता होगी। 5 मई को ओपन आयु वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 6 से 7 मई को सभी आयु वर्ग की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। 28वीं राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में रेवाड़ी टीम से भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को 4 मई तक रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। संवाद