कोसली। विधानसभा क्षेत्र के गांव दड़ौली में जिला प्रमुख मनोज यादव ने बस अड्डा से गांव के अंतिम छोर तक बनी सड़क का लोकार्पण किया। गांव के सरपंच अनूप यादव ने अपने पंचों के साथ जिला प्रमुख को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। सरपंच ने गांव की एससी चौपाल, सोलर लाइट, गांव खुशपुरा तक का लिंक रोड, जिमखाना, शिशु घाट की चार दिवारी, इंडोर लाइट, गांव की अंदरूनी फिरनी व गांव का मेन गेट बनाने की प्रमुख मांगों को जिला प्रमुख के समक्ष रखी। जिला प्रमुख ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आरती राव का दड़ौली गांव में आगमन हुआ था। इस रास्ते के लिए 11 लाख रुपये के ग्रांट की घोषणा की थी। इस मौके पर कैप्टन काशीराम, हरीश प्रधान, गांधी मास्टर. हंसराज मास्टर आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।