फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला बार ने चौथे दिन भी रखा कामकाज ठप

Tue, 10 Sep 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। हड़ताल की वजह से बंद जिला बार एसोसिएशन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जींद बार एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को चौथे दिन भी जिला बार एसोसिएशन ने भी कामकाज ठप रखा। वकीलों ने अदालत की कार्रवाई नहीं की। कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं हुआ। वकीलों ने जींद में वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करने वाली महिला डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पिछले चार दिनों से लगातार कामकाज ठप कर रहे हैं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वकीलों की मांग के आगे पूरे प्रदेश में अदालती कामकाज प्रभावित हुआ है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वामित्र यादव ने बताया कि वकीलों की एकता बनाए रखने के लिए हम सदैव सभी वकील एकजुट है। अपनी मांग पूरी होने तक हम कार्य स्थगित रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें