जरूरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस बांटते अग्रवाल वैश्य समाज के पदाधिकारी। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से सेक्टर-3 स्थित शिशुशाला स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के लिए ड्रेस वितरण कार्यक्रम किया गया। बच्चों को नई स्कूल ड्रेस प्रदान की गई। इससे बच्चे खुश हो गए। अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने कहा कि समय-समय पर सामाजिक सेवा, धार्मिक कार्यक्रमों और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधि की जाती है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बच्चों को ड्रेस उपलब्ध कराना समाज की लगातार चलने वाली पहल का हिस्सा है। कार्यक्रम में नीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सपना अग्रवाल,आशा मंगला आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद