रेवाड़ी। कन्या महाविद्यालय बावल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम। स्रोत : कॉलेज
बावल। सीएसआर गतिविधि के तहत कन्या महाविद्यालय बावल की छात्राओं को स्वस्थ और कैंसर के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रामपाल यादव ने किया। प्राचार्य ममता गुप्ता ने कंपनी से आए रामपाल यादव, हरपाल सिंह का स्वागत किया। डॉ. वेद ज्योति, डॉ. निशा, काउंसलर वर्षा बंसल और सलोनी सिंगला ने जरूरी जानकारी दी। महिलाओं में होनी वाली ग्रिवा कैंसर (सरवाइकल कैंसर) की चर्चा की गई। संवाद