रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी रेवाड़ी की टीम ने बुधवार को नए एसडीएम रविंद्र कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की और किसानों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। एसडीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि किसानों की सभी समस्याएं सुनी जाएगी। इस मौके पर प्रधान समय सिंह, वेद फोगाट, जगदीश, बाबूलाल, लोकेश राय, प्रदीप खेड़ा मुरार, प्रदीप डूंगरवास, करण सिंह कलाकार व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।